CTET Syllabus 2026 in Hindi PDF: Paper 1 & 2 Exam Pattern Download Now

Last updated on 09 Mar 2026, 11:13 AM IST by Brijesh Sharma

यदि आप CTET परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं या फिर होने जा रहे हैं। तो CTET Syllabus 2026 in Hindi PDF में आपको सीटीईटी परीक्षा और Paper 1 & 2 Exam Pattern PDF का नवीनतम पाठ्यक्रम पता होना चाहिए।

इसे आसान बनाने के लिए हमने पेपर 1 और पेपर 2 के लिए विस्तृत रूप CTET PDF सिलेबस को हिंदी में पूरी तरह जानकारी दी हैं और CTET सम्बन्धी सारी जानकारी आप पा सकते हैं

Table of Contents

About CTET Syllabus 2026 in Hindi

  • CTET की परीक्षा हमेसा दो चरणों में आयोजित की जाने वाली एक प्रकार की पात्रता परीक्षा है जेसे की – शिक्षक पदों के लिए पेपर I और पेपर II होता हैं और जो पेपर, I उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता हैं जो उमीदवार शिक्षक पदों के लिए भरा हैं
  • वह कक्षा I से V के लिए तैयारी करें , और पेपर II उन उम्मीदवारों के लिए (Ctet Syllabus in Hindi) आयोजित किया जाता हैं जो कक्षा VI से VIII के लिए शिक्षक पदों के लिए भरा हैं ।
  • CTET परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं देखा गया है पर ऐसा कुछ कहा नहीं जा सकता आये दिन सभी परीक्षा में बदलाव देखा गया हैं इसलिए आप हमेसा अधिकारिक वेबसाइट में परीक्षा की जानकारी लें
  • विस्तृत CTET के पुरे पाठ्यक्रम और उस से जूरी साडी जानकारी इस लेख में दिया गया हैं अत : अधिसूचना में उल्लिखित लेख में विस्तृत किया गया है।
  • जेसा की आप सभी को पता हिं की हमारी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा हर साल दो बार आयोजित की जाती है, जो उन लाखों उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करती है
  • जो शिक्षक बनना चाहते और अपना करियर शिक्षक के रूप में शुरू करने की उम्मीद कर रहे होते हैं CTET परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए तैयारी की उचित रणनीति अनिवार्य है।
  • पाठ्यक्रम का अद्यतन ज्ञान तैयारी के साथ शुरुआत करने का पहला कदम है। सीबीएसई द्वारा CTET परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए संशोधित दक्षताओं, नमूना ब्लूप्रिंट और नमूना प्रश्न पत्रों के साथ एक विस्तृत मूल्यांकन ढांचा जल्द ही जारी किया जाएगा।
  • सीबीएसई ने परीक्षा के नए पैटर्न से उम्मीदवारों को परिचित कराने के लिए अभ्यास परीक्षा केंद्रों के साथ एक मॉक टेस्ट भी जारी किया है।

CBSE Class 10 Hindi Course-a Syllabus PDF Download

CTET Exam Pattern 2026 in Hindi

सबसे पहले यह जान लें कि यह CTET Exam दो भागों में होती है:

  • पेपर 1: जो कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं।
  • पेपर 2: जो कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं।

CTET Exam पेपर-1 का पैटर्न (कक्षा 1 से 5 के लिए)

इसमें कुल 5 विषय होते हैं और हर विषय से 30 सवाल पूछे जाते हैं।

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याकुल अंक (Marks)आसान भाषा में मतलब
बाल विकास (CDP)3030बच्चों के दिमाग को समझना
भाषा 1 (हिन्दी/English)3030पहली भाषा की जानकारी
भाषा 2 (हिन्दी/English)3030दूसरी भाषा की जानकारी
गणित (Maths)3030जोड़-घटाव और हिसाब-किताब
पर्यावरण अध्ययन (EVS3030हमारे आस-पास की प्रकृति
कुल (Total)150150

MP SI सिलेबस हिंदी में पीडीएफ : Pdf Download Exam Pattern Topic-wise

CTET Exam पेपर-2 का पैटर्न (कक्षा 6 से 8 के लिए)

इसमें 4 मुख्य भाग होते हैं। यहाँ गणित और विज्ञान या सामाजिक विज्ञान में से कोई एक चुनना होता है।

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याकुल अंक (Marks)आसान भाषा में मतलब
बाल विकास (CDP)3030बच्चों को कैसे सिखाएं
भाषा 13030अनिवार्य भाषा
भाषा 23030दूसरी अनिवार्य भाषा
गणित और विज्ञान या सामाजिक विज्ञान6060आपके मनपसंद विषय के सवाल
कुल (Total)150150

ज़रूरी बातें जो आपको पता होनी ही चाहिए :

  • समय : आपको पूरा पेपर हल करने के लिए 150 मिनट (यानी 2.5 घंटे) मिलते हैं।
  • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं : इसका मतलब है कि अगर आपका कोई उत्तर गलत हो जाता है, तो आपके नंबर नहीं कटेंगे।
  • पास होने के लिए अंक : जनरल कैटेगरी वालों को 150 में से 90 नंबर (60%) लाते होते हैं।

SSC CHSL सिलेबस हिंदी में पीडीएफ Download Tier 1 to 3 Topic-wise Pdf

CTET Exam चयन प्रक्रिया (Selection Process)

यहाँ 2026 की चयन प्रक्रिया को आसान टेबल में समझाया गया है :

चरण (Step)क्या करना होता है?आसान भाषा में मतलब
आवेदन (Registration)सबसे पहले ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है।परीक्षा में बैठने के लिए अपना नाम दर्ज करना।
एडमिट कार्डपरीक्षा से कुछ दिन पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड करना।परीक्षा हॉल में जाने के लिए आपका “टिकट”।
लिखित परीक्षाOMR शीट पर 150 सवालों के जवाब देने होते हैं।आपकी मेहनत दिखाने का असली दिन।
परिणाम (Result)परीक्षा के कुछ हफ्तों बाद रिजल्ट आता है।यह देखना कि आपने कितने नंबर पाए।
योग्यता प्रमाण पत्रपास होने पर ‘Eligibility Certificate’ मिलता है।यह एक “लाइसेंस” है जो कहता है कि आप टीचर बन सकते हैं।

CTET Exam पास होने के लिए कितने (Passing Criteria)

कैटेगरी (Category)पासिंग प्रतिशतजरूरी अंक (150 में से)
सामान्य (General)60%90 नंबर
OBC/SC/ST55%82.5 (लगभग 82) नंबर

Bihar SI सिलेबस हिंदी में पीडीएफ Pdf Download Exam Pattern Topic-wise

चयन के बाद क्या होता है :

  • सर्टिफिकेट की मान्यता : आपका CTET सर्टिफिकेट अब जीवनभर (लाइफटाइम) के लिए मान्य रहता है। आपको इसे बार-बार देने की ज़रूरत नहीं है।
  • नौकरी के अवसर : सर्टिफिकेट मिलने के बाद आप KVS (केंद्रीय विद्यालय), NVS (नवोदय विद्यालय) और अन्य सरकारी स्कूलों की भर्तियों में सीधे आवेदन कर सकते हैं।
  • डिजिलॉकर (DigiLocker) : आपका मार्कशीट और सर्टिफिकेट सुरक्षित तरीके से “DigiLocker” ऐप पर आता है, जिसे आप कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET Syllabus 2026 in Hindi (Table-wise)

CTET Exam पेपर-1 आसान टेबल में समझाया गया है :

क्रमांकविषयप्रश्नों की संख्या
बाल विकास और शिक्षाशास्त्रप्राथमिक विद्यालय के बच्चे का विकास
समावेशी शिक्षा की अवधारणा और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समझना
सीखना और शिक्षाशास्त्र
30
भाषा 1 और भाषा 2भाषा समझ
भाषा विकास की शिक्षाशास्त्र
30
गणितसामग्री (संख्याएं, सरल समीकरणों को हल करना, बीजगणित, ज्यामिति पैटर्न, समय, माप, डेटा हैंडलिंग, ठोस, डेटा हैंडलिंग, आदि)
शैक्षणिक मुद्दे
30
पर्यावरण अध्ययनसामग्री (पर्यावरण, भोजन, आश्रय, पानी, परिवार और मित्र, आदि)
शैक्षणिक मुद्दे
30

CTET Exam पेपर-2 आसान टेबल में समझाया गया है :

क्रमांक विषय प्रश्नों की संख्या
बाल विकास और शिक्षाशास्त्रबाल विकास (प्राथमिक विद्यालय के बच्चे)
समावेशी शिक्षा और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समझना
सीखना और शिक्षाशास्त्र
सिद्धांतों
30
भाषा-Iसमझबूझ कर पढ़ना
कविता
भाषा विकास की शिक्षाशास्त्र
30
भाषा-द्वितीयसमझबूझ कर पढ़ना
भाषा विकास की शिक्षाशास्त्र
30
गणितसंख्या प्रणाली, बीजगणित, ज्यामिति, क्षेत्रमिति
शैक्षणिक मुद्दे
30
विज्ञानभोजन, सामग्री, जीवन की दुनिया, जीवन की दुनिया, चलती चीजें लोग और विचार, चीजें कैसे काम करती हैं, प्राकृतिक घटना, प्राकृतिक संसाधन
विज्ञान शैक्षणिक मुद्दे
30
सामाजिक अध्ययनइतिहास, भूगोल, सामाजिक और राजनीतिक जीवन
सामाजिक अध्ययन शैक्षणिक मुद्दे
60

UPSSSC PET सिलेबस हिंदी में पीडीएफ: Download Topic-wise Pdf Paper

CTET Syllabus 2026 in Hindi
ctet-syllabus-in-hindi

CTET Syllabus 2026 in Hindi Topic-wise

CTET Syllabus Paper 1 Topic-wise

CTET पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) पाठ्यक्रम :

विषय (Subject)मुख्य भागविस्तृत टॉपिक्स (Topics)
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र :बाल विकासविकास की अवधारणा, सिद्धांत, आनुवंशिकता और पर्यावरण, पियाजे, कोलबर्ग, वायगोत्स्की, बाल केंद्रित शिक्षा, बुद्धि निर्माण, लैंगिक मुद्दे, व्यक्तिगत अंतर।
समावेशी शिक्षावंचित शिक्षार्थियों को संबोधित करना, विकलांग और प्रतिभाशाली बच्चों की जरूरतें।
सीखना और शिक्षाशास्त्रबच्चे कैसे सोचते/सीखते हैं, शिक्षण की बुनियादी प्रक्रिया
भाषा I (Language I)समझ (Comprehension)अनदेखे गद्य या नाटक और कविता (व्याकरण और मौखिक क्षमता के साथ)।
शिक्षाशास्त्रभाषा सीखना और अधिग्रहण, शिक्षण सिद्धांत, सुनने-बोलने की भूमिका, व्याकरण की भूमिका, चुनौतियाँ, भाषा कौशल, उपचारात्मक शिक्षण।
भाषा II (Language II)समझ (Comprehension)दो अनदेखे गद्य मार्ग (साहित्यिक या वैज्ञानिक) और व्याकरण।
शिक्षाशास्त्र(भाषा I के समान) – अधिगम, शिक्षण सामग्री, मूल्यांकन और उपचारात्मक शिक्षण।
गणित (Mathematics)सामग्री (Content)ज्यामिति, आकार, संख्याएं, जोड़-घटाना, गुणा-भाग, मापन, भार, समय, आयतन, डेटा संधारण, पैटर्न, पैसा।
शैक्षणिक मुद्देगणितीय सोच की प्रकृति, पाठ्यचर्या में स्थान, गणित की भाषा, मूल्यांकन, शिक्षण की समस्याएं और त्रुटि विश्लेषण।
पर्यावरण अध्ययन (EVS)विषय-वस्तु (Content)परिवार और मित्र (रिश्ते, कार्य, खेल, पशु, पौधे), भोजन, आश्रय, पानी, यात्रा, चीजें जो हम बनाते हैं।
शैक्षणिक मुद्देईवीएस की अवधारणा, महत्व, सीखने के सिद्धांत, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंध, गतिविधियाँ, सीसीई (CCE), शिक्षण सहायक सामग्री।

UPSC सिलेबस हिंदी में पीडीएफ Download Topic-wise Pdf Prelims and Mains Paper

CTET Syllabus Paper 2 Topic-wise

CTET पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) पाठ्यक्रम

विषय (Subject)मुख्य भागविस्तृत टॉपिक्स (Topics)
बाल विकास और शिक्षाशास्त्रसमान पाठ्यक्रमपेपर 1 के समान (लेकिन कक्षा 6-8 के बच्चों के संदर्भ में जटिलता का स्तर अधिक)।
भाषा I और IIसमान पाठ्यक्रमसमझ और भाषा विकास का शिक्षाशास्त्र (पेपर 1 के पैटर्न पर आधारित)।
गणित (Maths)सामग्री (Content)संख्या प्रणाली (पूर्ण संख्याएं, नकारात्मक, भिन्न), बीजगणित (परिचय, अनुपात), ज्यामिति (2-डी, 3-डी, समरूपता, निर्माण), क्षेत्रमिति, डेटा संधारण।
शिक्षाशास्त्रतार्किक सोच, गणित की भाषा, मूल्यांकन, उपचारात्मक शिक्षण।
विज्ञान (Science)सामग्री (Content)भोजन (स्रोत, अवयव), सामग्री (दैनिक उपयोग), सजीवों की दुनिया, चलती चीजें, विद्युत प्रवाह, चुम्बक, प्राकृतिक घटना और संसाधन।
शिक्षाशास्त्रविज्ञान की प्रकृति, उद्देश्य, नवाचार, पाठ्य सामग्री, मूल्यांकन, उपचारात्मक शिक्षण।
सामाजिक विज्ञान (SST)इतिहास (History)प्राचीन समाज, पहले किसान, दिल्ली के सुल्तान, वास्तुकला, 1857 का विद्रोह, जाति व्यवस्था को चुनौती, राष्ट्रवादी आंदोलन, आजादी के बाद का भारत।
भूगोल (Geography)सौरमंडल, ग्लोब, पर्यावरण, वायु, जल, कृषि, मानव पर्यावरण, संसाधन।
सामाजिक और राजनीतिक जीवनविविधविविधता, सरकार, लोकतंत्र, राज्य सरकार, मीडिया, संविधान, न्यायपालिका, सामाजिक न्याय।
शिक्षाशास्त्रसामाजिक विज्ञान की अवधारणा, कक्षा की प्रक्रियाएं, आलोचनात्मक सोच, स्रोत (प्राथमिक/माध्यमिक), प्रोजेक्ट कार्य।

Ctet Paper 2 PDF Syllabus in Hindi 2026

कुछ मुख्य बातें आपको पता ही होने चाहिए :

  • भाषा का चयन: भाषा I और II के शिक्षाशास्त्र (Pedagogy) के विषय लगभग समान हैं, लेकिन उनके स्तर और गद्यांश के प्रकार में अंतर होता है।
  • विषय विकल्प: पेपर 2 में व्याकरण को या तो गणित और विज्ञान पढ़ाता है या सामाजिक विज्ञान।
  • शिक्षाशास्त्र (Pedagogy): हर विषय में लगभग 15 प्रश्न शिक्षाशास्त्र से होते हैं, जो शिक्षण के तरीकों पर आधारित होते हैं।

CTET तैयारी के टिप्स (Preparation Tips) in Hindi

टिप्स का नामक्या करना है?
सिलेबस को समझेंसबसे पहले यह जानें कि कौन से विषय (जैसे हिंदी, गणित) पढ़ने हैं।
रोजाना पढ़ाईहर दिन थोड़ा-थोड़ा पढ़ने की आदत डालें, जैसे आप रोज स्कूल जाते हैं।
पुराने पेपर हल करनापिछले सालों के पेपर देखें ताकि आपको पता चले कि सवाल कैसे आते हैं।
नोट्स तैयार करनाजो भी पढ़ें, उसे अपनी कॉपी में छोटे-छोटे पॉइंट्स में लिखें।
समय का ध्यान (Time Management)घड़ी देखकर सवाल हल करने की कोशिश करें ताकि परीक्षा में समय कम न पड़े।
  • जैसे आप अपनी वार्षिक परीक्षा (फाइनल एग्जाम) के लिए टाइम-टेबल बनाते हैं और कठिन सवालों को अपनी कॉपी में लिखकर याद करते हैं,
  • ठीक वैसे ही CTET के लिए भी तैयारी करनी होती है। रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ने से परीक्षा के दिन आप पर बोझ नहीं पड़ेगा।

CTET शारीरिक मापदंड (Physical Standards) in Hindi

लंबाई (Height)कोई अनिवार्य शर्त नहीं है।
वजन (Weight)कोई अनिवार्य शर्त नहीं है।
दौड़ या कूदइसकी कोई आवश्यकता नहीं है।

टीचर बनने के लिए आपको पुलिस या फौज की तरह दौड़ लगाने या अपनी लंबाई नापने की जरूरत नहीं होती। इसमें सिर्फ आपके दिमाग और आपके पढ़ने-पढ़ाने के तरीके को देखा जाता है।

CTET के लिए सबसे अच्छी किताबें कौन सी हैं

विषयकिताब का नाम / स्रोत
सभी विषय (कक्षा 1-8)NCERT की किताबें (सबसे महत्वपूर्ण)
बाल विकास (CDP)अरिहंत पब्लिकेशन या सरोहा पब्लिकेशन
पर्यावरण अध्ययन (EVS)कक्षा 3 से 5 की NCERT पुस्तकें
गणित और विज्ञानकक्षा 6 से 8 की NCERT और आर.एस. अग्रवाल
भाषा (हिंदी/अंग्रेजी)किसी भी अच्छी व्याकरण की किताब और पेडागोजी की बुक
  • जैसे आपकी स्कूल की किताबें सबसे अच्छी होती हैं और टीचर उनसे ही सवाल पूछते हैं,
  • CTET परीक्षा के लिए भी NCERT की किताबें सबसे अच्छी मानी जाती हैं। इन्हीं किताबों से पढ़कर आप सबसे ज्यादा अंक ला सकते हैं।

CTET पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र (Previous Year Question Paper)

प्रश्नपत्र का लाभक्या फायदा होगा?
सवालों का डर खत्मआपको पता चल जाएगा कि पेपर में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं।
महत्वपूर्ण टॉपिक्सआप समझ पाएंगे कि कौन सा पाठ (Lesson) सबसे ज्यादा जरूरी है।
आत्मविश्वास बढ़नाजब आप घर पर ही पुराने पेपर सही हल करेंगे, तो आपको लगेगा कि आप परीक्षा पास कर सकते हैं।

CTET Syllabus 2026 in Hindi Subject-Wise

यहाँ हर CTET विषय के लिए अलग-अलग टेबल दी गई है

CTET बाल विकास और शिक्षाशास्त्र Syllabus in Hindi

भाग (Section)महत्वपूर्ण टॉपिक्स (Important Topics)
बाल विकास (प्राथमिक बालक)विकास की अवधारणा, सीखने से संबंध, विकास के सिद्धांत, आनुवंशिकता और पर्यावरण, समाजीकरण (शिक्षक, माता-पिता, साथी), पियाजे, कोलबर्ग और वायगोत्स्की के सिद्धांत, बाल-केंद्रित शिक्षा, बहु-आयामी बुद्धि, भाषा और विचार, सामाजिक निर्माण के रूप में लिंग।
समावेशी शिक्षावंचित और वंचित वर्ग के शिक्षार्थी, सीखने की कठिनाइयाँ (Learning Disabilities), ‘नुकसान’ वाले बच्चे, प्रतिभाशाली, रचनात्मक और विशेष रूप से विकलांग शिक्षार्थियों की शिक्षा।
सीखना और शिक्षाशास्त्रबच्चे कैसे सोचते और सीखते हैं, सफलता-असफलता के कारण, शिक्षण की बुनियादी प्रक्रियाएं, वैज्ञानिक अन्वेषक के रूप में बच्चा, वैकल्पिक अवधारणाएं, अनुभूति और भावनाएं, प्रेरणा, व्यक्तिगत और पर्यावरणीय कारक।

CTET Paper 2 Syllabus in Hindi बाल विकास और शिक्षाशास्त्र पाठ्यक्रम

CTET भाषा-I (अनिवार्य) Syllabus in Hindi

भाग (Section)महत्वपूर्ण टॉपिक्स (Important Topics)
भाषा समझ (Comprehension)अनदेखे गद्य या नाटक और एक कविता (समझ, अनुमान, व्याकरण और मौखिक क्षमता पर आधारित प्रश्न)।
भाषा विकास का शिक्षाशास्त्रसीखना और अधिग्रहण, भाषा शिक्षण के सिद्धांत, सुनने और बोलने की भूमिका, व्याकरण की भूमिका पर महत्वपूर्ण परिप्रेक्ष्य, विविध कक्षा की चुनौतियाँ, भाषा विकार, शिक्षण सामग्री (टीएलएम), उपचारात्मक शिक्षण।

CTET भाषा-II (अनिवार्य) Syllabus in Hindi

भाग (Section)महत्वपूर्ण टॉपिक्स (Important Topics)
समझ (Comprehension)दो अनदेखे गद्य मार्ग (साहित्यिक, वैज्ञानिक, कथा या विवेचनात्मक) और व्याकरण।
भाषा विकास का शिक्षाशास्त्रसीखने के सिद्धांत, भाषा कौशल (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना), मूल्यांकन, बहुभाषी संसाधन, त्रुटि विश्लेषण और उपचारात्मक शिक्षण।

CTET गणित (Maths) Syllabus in Hindi

भाग (Section)महत्वपूर्ण टॉपिक्स (Important Topics)
सामग्री (Content)ज्यामिति, आकार और स्थानिक समझ, हमारे आसपास ठोस, संख्या प्रणाली, जोड़ना-घटाना, गुणा-भाग, मापन, वजन, समय, आयतन, डेटा संधारण, पैटर्न और पैसा।
शैक्षणिक मुद्दे (Pedagogy)गणित की प्रकृति, तार्किक सोच, पाठ्यचर्या में स्थान, गणित की भाषा, सामुदायिक गणित, औपचारिक-अनौपचारिक मूल्यांकन, त्रुटि विश्लेषण, नैदानिक और उपचारात्मक शिक्षण।

CTET पर्यावरण अध्ययन (EVS) Syllabus in Hindi

भाग (Section)महत्वपूर्ण टॉपिक्स (Important Topics)
सामग्री (Content)परिवार और मित्र (रिश्ते, कार्य-खेल, जानवर, पौधे), भोजन, आश्रय, पानी, यात्रा, चीजें जो हम बनाते और करते हैं।
शैक्षणिक मुद्दे (Pedagogy)ईवीएस की अवधारणा, एकीकृत ईवीएस का महत्व, सीखने के सिद्धांत, विज्ञान-सामाजिक विज्ञान से संबंध, प्रयोग/व्यावहारिक कार्य, सीसीई (CCE), शिक्षण सहायक सामग्री, समस्या समाधान।

CTET विज्ञान (Science) Syllabus in Hindi (वैकल्पिक – पेपर 2)

भाग (Section)महत्वपूर्ण टॉपिक्स (Important Topics)
सामग्री (Content)भोजन (स्रोत, अवयव, सफाई), सामग्री (दैनिक उपयोग), सजीवों की दुनिया, गतिशील चीजें (लोग और विचार), विद्युत प्रवाह और सर्किट, चुम्बक, प्राकृतिक घटना, प्राकृतिक संसाधन।
शैक्षणिक मुद्दे (Pedagogy)विज्ञान की प्रकृति, उद्देश्य, विज्ञान को समझना, एकीकृत दृष्टिकोण, अवलोकन/प्रयोग/खोज, नवाचार, मूल्यांकन (संज्ञानात्मक/साइकोमोटर), समस्याएं।

CTET सामाजिक विज्ञान (Social Science) Syllabus in Hindi (वैकल्पिक – पेपर 2)

भाग (Section)महत्वपूर्ण टॉपिक्स (Important Topics)
इतिहास (History)कब-कहाँ-कैसे, आदि मानव, पहले शहर, प्रारंभिक राज्य, नए विचार, सुल्तान, वास्तुकला, 1857 का विद्रोह, महिला और सुधार, जाति व्यवस्था को चुनौती, राष्ट्रवादी आंदोलन।
भूगोल (Geography)सौरमंडल में पृथ्वी, ग्लोब, प्राकृतिक-मानव पर्यावरण, वायु, जल, संसाधन (प्राकृतिक और मानव), कृषि।
राजनीतिक जीवनविविधता, सरकार, स्थानीय प्रशासन, लोकतंत्र, राज्य सरकार, मीडिया, संविधान, संसदीय सरकार, न्यायपालिका, सामाजिक न्याय और हाशिए पर रहने वाले।
शिक्षाशास्त्रसामाजिक विज्ञान की अवधारणा, कक्षा प्रक्रियाएँ, गतिविधियाँ, आलोचनात्मक सोच, पूछताछ, स्रोत (प्राथमिक-माध्यमिक), परियोजना कार्य, मूल्यांकन।

CTET संस्कृत/Language Syllabus in Hindi

भाग (Section)महत्वपूर्ण टॉपिक्स (Important Topics)
अपठित अवबोधनमगद्यांश/पद्यांश आधारित प्रश्न, संधि, कारक, प्रत्यय, शब्दरूप, धातुरूप।
भाषा शिक्षाशास्त्रभाषा शिक्षण विधियाँ, कौशल विकास, बहुभाषिकता, शिक्षण सहायक सामग्री।

CTET Sanskrit Syllabus

CTET Syllabus 2026 in Hindi FAQ’s

प्रश्न : CTET के लिए क्या योग्यता चाहिए ?

उत्तर : उमीदवार कम से कम स्नातक हों ,या फिर 2 वर्षीय की प्रारंभिक शिक्षा का डिप्लोमा हो।

प्रश्न : CTET पास करने के फायदे ?

उत्तर : CTET पास करने के बाद उमीदवार किसी भी विद्यालय संगठन में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न : CTET कितनी बार दे सकते हैं ?

उत्तर : उम्मीदवार परीक्षा के लिए कितनी बार भी अप्लाई कर सकते हैं इसका कोई अधिकारिक प्रतिबंध नहीं है अभी तक ।

प्रश्न : CTET पात्रता परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या हैं ?

उत्तर : CTET पात्रता परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा की बात आधिकारिक रूप से कोई आयु की सीमा मानदंड नहीं दी गई हैं ।

निष्कर्ष

CTET परीक्षा के सिलेबस में विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, इतिहास, व्याकरण, पाठ्यक्रम, शिक्षा और मनोविज्ञान जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषय शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को इन सभी विषयों पर मजबूत पक्ष रखने चाहिए ताकि वे परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें।

CTET सिलेबस न केवल एक शिक्षक के रूप में स्थिति हासिल करने में मदद करता है, बल्कि यह उन्हें अपने छात्रों को सफलतापूर्वक पढ़ाने के लिए तैयार करता है। इसलिए, यदि आप भविष्य में एक अच्छे शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो CTET परीक्षा की तैयारी को सीरियसली लें और अपने सपनों को पूरा करें।

✍️ लेखक: बृजेश शर्मा Verified Author
लेखक एवं एडिटर – PratidinRojgar.com

मेरा नाम बृजेश शर्मा है, मैं PratidinRojgar.com का लेखक और एडिटर हूँ। मैं पिछले 6 सालों से सरकारी नौकरियों, GK और सिलेबस से जुड़ी जानकारी पर ब्लॉगिंग कर रहा हूँ। मुझे हिंदी में सरकारी नौकरियों, GK और सिलेबस के बारे में जानकारी देने का 6 वर्षों का अनुभव और विशेषज्ञता है।

1 thought on “CTET Syllabus 2026 in Hindi PDF: Paper 1 & 2 Exam Pattern Download Now”

  1. Hello! Someone in my Facebook group shared this website with
    us so I came to check it out. I’m definitely loving the information. I’m bookmarking
    and will be tweeting this to my followers!

    Reply

Leave a Comment