UP SI Reasoning Syllabus in Hindi 2026 – पूरा सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और तैयारी गाइड

Last updated on 17 Feb 2026, 01:30 PM IST by Brijesh Sharma

अगर आपका सपना UP Police Sub Inspector (SI) बनना है, तो सबसे पहले आपको UP SI Reasoning Syllabus in Hindi अच्छे से समझना जरूरी है। बहुत से छात्र पढ़ाई शुरू तो कर देते हैं, लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता कि कौन-से टॉपिक ज्यादा महत्वपूर्ण हैं और परीक्षा में क्या पूछा जाता है।

अगर आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको यह Syllabus जरूर समझना चाहिए, परीक्षा क्या है और क्यों महत्वपूर्ण है, Latest Exam Pattern क्या है,महत्वपूर्ण टॉपिक्स, तैयारी कैसे करें, कट-ऑफ,सैलरी क्या है।

Table of Contents

UP SI परीक्षा क्या है?

UP SI भर्ती परीक्षा Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board द्वारा आयोजित की जाती है।

UP SI का पद क्यों महत्वपूर्ण है?

  • पुलिस विभाग में सम्मानजनक पद
  • स्थायी सरकारी नौकरी
  • अच्छा वेतन और प्रमोशन
  • समाज सेवा का अवसर
UP SI Reasoning Syllabus in Hindi

कौन आवेदन कर सकता है?

  • Graduation पास उम्मीदवार
  • आयु: 21 – 28 वर्ष (आरक्षण अनुसार छूट)
  • पुरुष एवं महिला दोनों

UP SI सिलेबस हिंदी में पीडीएफ Topic-wise PDF Download

UP SI Reasoning क्यों महत्वपूर्ण है?

Reasoning सेक्शन आपकी: सोचने की क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, मानसिक तेज़ी को परखता है। अच्छी बात: यह सबसे scoring section है।

यूपी एसआई परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा objective type होती है।

विषयप्रश्नअंक
सामान्य हिंदी40100
कानून एवं संविधान40100
सामान्य ज्ञान40100
रीजनिंग (Reasoning Ability)40100
कुल160400

Negative Marking: नहीं हैं ,इसका मतलब है — सभी प्रश्न attempt कर सकते हैं ।

यूपी एसआई चयन प्रक्रिया (Selection Process)

यूपी एसआई बनने के लिए आपको निम्न चरणों से गुजरना होता है:

लिखित परीक्षा (Written Exam) :

  • यह पहला और सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है।
  • इसमें क्या होता है?

Objective (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं :

  • कुल 160 प्रश्न
  • कुल 400 अंक
  • समय: 2.5 घंटे
  • Negative marking नहीं होती

पूछे जाने वाले विषय:

  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य ज्ञान
  • कानून एवं संविधान
  • रीजनिंग

यूपी एसआई शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET – Physical Efficiency Test)

लिखित परीक्षा पास करने के बाद PET होता है। इसमें आपकी शारीरिक फिटनेस जांची जाती है।

पुरुष उम्मीदवार:

4.8 किमी दौड़
समय: 28 मिनट

महिला उम्मीदवार:

2.4 किमी दौड़
समय: 16 मिनट

शारीरिक मानक परीक्षण (PST – Physical Standard Test)

इस चरण में आपके शरीर की माप ली जाती है।

पुरुष उम्मीदवार:

ऊँचाई: 168 सेमी (आरक्षित वर्ग को छूट)
छाती: 79–84 सेमी

महिला उम्मीदवार:

ऊँचाई: 152 सेमी (आरक्षित वर्ग को छूट)

यूपी एसआई दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

इस चरण में आपके सभी प्रमाणपत्र जांचे जाते हैं। जरूरी दस्तावेज:

  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण
  • गलत दस्तावेज देने पर चयन रद्द हो सकता है।

मेडिकल परीक्षण (Medical Test)

अंतिम चरण में आपकी स्वास्थ्य स्थिति जांची जाती है। इसमें जांच होती है:

  • आंखों की रोशनी
  • सुनने की क्षमता
  • शारीरिक फिटनेस
  • गंभीर बीमारी की जांच

UP SI Reasoning Syllabus in Hindi 2026

नीचे पूरा UP SI रीजनिंग सिलेबस सरल भाषा में दिया गया है:

Analogies (समानता)शब्द समानता
संख्या समानता
आकृति समानता
Classification (वर्गीकरण)अलग शब्द
अलग संख्या
अलग आकृति
Series (श्रृंखला)संख्या श्रृंखला
अक्षर श्रृंखला
मिश्रित श्रृंखला
Coding-DecodingLetter coding
Number coding
Word transformation
Blood Relation (रक्त संबंध)परिवार के रिश्तों पर आधारित प्रश्न :
उदाहरण:
राम मोहन का भाई है… मोहन का पिता कौन?
Direction Sense Testदिशा और दूरी से जुड़े प्रश्न:
पूर्व-पश्चिम
उत्तर-दक्षिण
दूरी गणना
Venn Diagramविभिन्न समूहों के संबंध को चित्र द्वारा समझना:
उदाहरण:
छात्र, लड़के, खिलाड़ी
Syllogism (तर्क कथन)कथन दिए जाते हैं और निष्कर्ष निकालना होता है।
लॉजिकल सोच को जांचता है।
Statement & Conclusionकथन पढ़कर सही निष्कर्ष चुनना:
निर्णय क्षमता
विश्लेषण क्षमता
Non-Verbal Reasoningचित्र आधारित प्रश्न :
महत्वपूर्ण टॉपिक्स:
Mirror Image
Paper Folding
Pattern Completion
Embedded Figures
Figure Series

UP SI Syllabus in Hindi PDF

यूपी एसआई रीजनिंग विषय (सारांश)

मौखिक तर्क Verbal Reasoningकोडिंग, सीरीज़, ब्लड रिलेशन
तार्किक तर्क Logical Reasoningन्यायवाक्य, कथन निष्कर्ष
विश्लेषणात्मक Analyticalदिशा, पहेली
नॉन-वर्बल Non-Verbalदर्पण छवि, आकृति श्रृंखला

यूपी एसआई रीजनिंग विषय महत्वपूर्ण विषय (Important Topics (High Weightage)

अगर आपके पास समय कम है तो पहले ये पढ़ें:

  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • सीरीज़
  • ब्लड रिलेशन
  • डायरेक्शन सेंस
  • सिलोजिज्म
  • मिरर इमेज
  • क्लासिफिकेशन

यूपी एसआई रीजनिंग तैयारी कैसे करें

यूपी एसआई रीजनिंग तैयारी की रणनीति :

शुरुआत कैसे करें?

  • पहले बेसिक समझें
  • आसान प्रश्नावली से शुरू करें
  • रोज अभ्यास करें
  • रोज 20–30 प्रश्न हल करें
  • शॉर्ट ट्रिक्स सीखें
  • पिछले वर्ष के प्रश्न हल करें
  • टाइम मैनेजमेंट सीखें
  • मॉक टेस्ट दें

डेली स्टडी प्लान (1 घंटा)

  • 15 मिनट → थ्योरी
  • 30 मिनट → प्रैक्टिस
  • 15 मिनट → पिछले सवाल

यूपी एसआई रीजनिंग विषय सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें और संसाधन

पुस्तकलेखकउपयोगी
A Modern Approach to Verbal ReasoningR.S. Aggarwalबेसिक से एडवांस
Analytical ReasoningM.K. Pandeyलॉजिकल सोच मजबूत
Lucent ReasoningLucent तेज़ रिवीजन

यूपी SI कट ऑफ कितना जाता है

अनुमानित कटऑफ:

श्रेणीसंभावित अंक
General320 – 340
OBC300 – 320
SC260 – 280
ST240 – 260

यूपी एसआई सैलरी (1 महीने की सैलरी)

यूपी एसआई का वेतन सातवें वेतन आयोग के अनुसार हैं जैसे : ₹35,400 – ₹1,12,400 (पे लेवल 6) ,और अन्य वेतन: DA, HRA, ट्रैवल अलाउंस, मेडिकल और शुरुआती कुल वेतन: ₹45,000+ (लगभग) हैं

UP SI Reasoning Syllabus in Hindi FAQs

यूपी सब इंस्पेक्टर परीक्षा का सिलेबस क्या है?

इसमें हिंदी, सामान्य ज्ञान, कानून, और तर्क शामिल होते हैं।

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर का सिलेबस क्या है?

लिखित परीक्षा में चार विषय होते हैं: हिंदी, जीके, कानून, और रीजनिंग।

यूपी पुलिस एसआई 2026 का सिलेबस हिंदी में क्या है?

सिलेबस वही है: हिंदी, जीके, कानून एवं संविधान, तथा रीजनिंग।

रीजनिंग सिलेबस क्या है?

कोडिंग, श्रृंखला, रक्त संबंध, दिशा, न्यायवाक्य, दर्पण छवि जैसे विषय शामिल हैं।

यूपी एसआई का कट ऑफ कितना जाएगा?

सामान्य वर्ग के लिए लगभग 320+ अंक सुरक्षित माने जाते हैं।

SI की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?

लगभग ₹45,000+ (भत्तों सहित) शुरुआती वेतन।

क्या रीजनिंग कठिन होती है?

नहीं, नियमित अभ्यास से यह सबसे आसान सेक्शन बन जाता है।

तैयारी कितने महीने में हो सकती है?

3–4 महीने की सही तैयारी पर्याप्त है।

क्या बिना कोचिंग तैयारी संभव है?

हाँ, सही रणनीति और नियमित अभ्यास से।

क्या नॉन-वर्बल रीजनिंग भी आती है?

हाँ, दर्पण छवि और आकृति आधारित प्रश्न आते हैं।

✍️ लेखक: बृजेश शर्मा Verified Author
लेखक एवं एडिटर – PratidinRojgar.com

मेरा नाम बृजेश शर्मा है, मैं PratidinRojgar.com का लेखक और एडिटर हूँ। मैं पिछले 6 सालों से सरकारी नौकरियों, GK और सिलेबस से जुड़ी जानकारी पर ब्लॉगिंग कर रहा हूँ। मुझे हिंदी में सरकारी नौकरियों, GK और सिलेबस के बारे में जानकारी देने का 6 वर्षों का अनुभव और विशेषज्ञता है।

Leave a Comment